Quantcast
Channel: ARVIND SISODIA
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2979

भाजपा राजस्थान आई टी सेल : बूथ -बूथ तक होगा सक्रीय

$
0
0
प्रस्तुति - अरविन्द सिसोदिया , 
भा ज पा  जिला महामंत्री , कोटा शहर जिला 
(95095 59131 WhatsApp)


बधाई अविनाश जोशी जी !!
सोसल मीडिया अब मीडिया में ही नहीं समाज में भी अपनी क्रांतिकारी भूमिका निभा रहा है। इसमें स्वंय पत्रकार, स्वंय प्रकाशक और स्वंय पाठक की भूमिका में हम आ गये है। भाजपा की ओर से आई टी सेल यह विषय देखता है। इसके राजस्थान प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी जी ने अपनी प्रदेश टीम के गठन के साथ साथ सभी जिलों में संयोजक नियुक्त कर दिये हे। प्रदेश टीम की सफल प्रदेशस्तरीय बैठक भी सम्पन्न हो गई। भाजपा में सोसल मीडिया मण्डल और वार्ड से होता हुआ, बूथ -बूथ तक फैला हुआ है । बहुत जल्द यह व्यवस्थित स्वरूप में दिखने लगेगा। अविनाशजी बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता हे। भाजपा का परिवार भी बहुत व्यापक है। सफलता की कामनाओं सहित हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें !!  

-------------
जयपुर। 16 जुलाई 2016 शनिवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आई.टी. विभाग की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन करते हुए आज के युग में सोशल मीडिया की बहुत उपयोगिता है, इससे युवा और हर वर्ग के लोग जुड रहे हैं। पार्टी में आई.टी. विभाग की टीम का गठन हो चुका है, इस के माध्यम से पार्टी के कार्यक्रमों, केन्द्र व राज्य सरकार के विकास कार्यो तथा पार्टी की रीति नीति के बारे में आमजन को सूचित किया जाएगा।
वर्तमान में आई.टी. विभाग के प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर संयोजक बनाए है, इसे हम मण्डल व बूथ स्तर तक गठित करेंगे, भविष्य में होने वाले चुनावों में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रहेगी। प्रधानमंत्री जी के नरेन्द्र मोदी एप से आम आदमी जुड गया है। उनकी हर योजना की जानकारी इस एप के द्वारा मिलती रहेगी। बहुत शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे जी का एप भी आपके बीच आ जाएगा जिससे आम जन का उनसे जुडाव हो जाएगा।
इस अवसर पर राजस्थान वित आयोग की अध्यक्षा डॉ ज्योति किरण शुक्ल, आई.टी. विभाग के संयोजक अविनाश जोशी जी, भाजपा महामंत्री कुलदीप धनकड जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधु शर्मा, भाजपा देहात के अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत जी, मीडिया संयोजक पिंकेश पोरवाल जी, प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं जिलों के संयोजक उपस्थित रहे।
-----------------


                                                राजस्थान प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी जी 
------------
जेठाराम पचार लोहारवा
आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आईटी विंग की मिटिंग हुई जिसे प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी परनामी ने संबोधित किया और महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा और आईटी प्रदेश संयोजक अविनाश जी ने भी संबोधित किया।

प्रदेश बैठक के उल्लेखनीय बिंदु निम्न हैं :-

1. आईटी भाजपा की रीड की हड्डी हैं और इसका नाम टेक्नो पॉलिटिक्स भी हैं । आगामी चुनाव अब टेक्नोलॉजी और आईटी के माध्यम से लड़े जायेगे जिसका महत्वपूर्ण उदाहरण केंद्रीय सरकार हैं।

2. जिलाध्यक्ष एवम् आईटी संयोजक का फेसबुक पेज और भाजपा का जिले का फेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट होना चाहिए  और ये बनाकर प्रदेश कार्यालय में लिंक भेज देवे !

3.सभी मण्डल अध्यक्षो की बैठक लेकर आईटी संयोजक नियुक्त करे एवम् हर मण्डल का अपना व्हाट्स एप ग्रुप हो और व्हाट्स एप पेज हो एवम् मण्डल के ग्रुप में बूथ अध्यक्ष अवश्य हो ।

4. मण्डल अध्यक्ष जनप्रतिनिधियो, सरकारी कर्मचारियों जैसे क्षेत्र के मुख्य अभियंता किसी भी विभाग के, क्षेत्र के पालिका/निगम के ईओ, मुख्य विभाग अघिकारी , भाजपा पार्षद एवम् क्षेत्रीय विधायक और जिलाध्यक्ष और आईटी संयोजक का एक ग्रुप अलग बनाये जिसमे बूथ अध्यक्ष द्वारा जो भी समस्या बताई गई हो वो फॉरवर्ड करे जिससे प्रशासनिक कार्य शीघ्र हो सके और ताकि ध्यान रहे की सब कुछ जिलाध्यक्ष आईटी संयोजक और क्षेत्रीय विधायक के सामने हो रहा हैं जिससे आम कार्यकर्त्ताओ के काम हो सके।

5. अगर फिर भी काम नही हो पाया तो जिलाध्यक्ष/आईटी संयोजक को मण्डल अध्यक्ष शिकायत प्रेषित करे और वो शिकायत आईटी संयोजक प्रदेश में प्रेषित करे ईमेल के माध्यम से और व्हाट्स एप के माध्यम से।

6. रोज की राजनैतिक गतिविधिया , सांसद, विधायको के कार्यक्रम एवम् गतिविधिया और क्षेत्रीय लीडर्स के अपडेट्स और कॉंग्रेस या अन्य विपक्षी पार्टी द्वारा मुख्य रूप से किये जाने वाले कार्यो को आईटी मण्डल अध्यक्ष आईटी जिला संयोजक को भेजे और जिला संयोजक प्रदेश कार्यालय भेजे और ये 8 बजे प्रातः तक प्रदेश कार्यालय पहुँच जानी चाहिए।

7. केंद्रीय और राज्य की योजनाओ को सभी ग्रुपो में एवम् फेसबुक पेज और ट्विटर पर प्रसारित करे।

8. भाजपा की जिला टीम के सभी पदाधिकारियो को फेसबुक पेज और ट्विटर से जोड़े और उन्हें भाजपा राजस्थान और केंद्रीय भाजपा के औफिसियली पेज से जोड़े और अपडेट्स दे।

9. सभी जिला पदाधिकारियो और मण्डल अध्यक्षो का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाये जिसमे सभी भाजपा के विधायक एवम् जिले से प्रतिनिधित्व करने वाले प्रदेश पदाधिकारियो को भी जोड़े और भाजपा से जुड़े कार्य विधियों एवम् जनप्रतिनिधियो से संवाद रखे । इसमें केवल पार्टी के ही मेसेज हो अन्य कोई नही हो । गुड मॉर्निंग और अन्य अन वांटेड मेसेज कोई नही करे ।

15 दिन में सभी कार्य हो जाने चाहिए और आईटी संयोजक मण्डल स्तर तक बन जाने चाहिए।
टीम में मेंबर को आई टी सेल जिला संयोजक पूर्ण जानकारी लेकर ही सलेक्ट करे।जो डेटाबेस का जानकर हो।और सोशल साइट्स पर पुर्ण समय दे सके।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2979

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>