Quantcast
Channel: ARVIND SISODIA
Viewing all articles
Browse latest Browse all 2979

नेशन फस्ट के भाव से सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं - देवनानी

$
0
0


राजस्थान विधानसभा में अध्यक्ष आदरणीय वासुदेव देवनानी जी ने कोटा में अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि"हम किसी भी प्रोफेशन में हों,किसी भी क्षेत्र में कार्य करते हों, हमारी प्रेरणा, हमारा ध्येय, नेशन फर्स्ट - राष्ट्र सर्वोपरि का होना चाहिए। इससे देश की सेवा भी होती है और हमे सकून भी मिलता है, आत्म संतोष प्राप्त होता है कि हमने देश के लिए कुछ किया।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत की सदी है, 2014 के बाद यह सब कुछ दिखने लगा है, भारत के प्रति विदेशी देशों के नजरिया में बहुत कुछ बदलाव आया है, आज भारत को बहुत सम्मान की दृष्टि से देखा जाने लगा है। यह बदलाव प्रधानमंत्री मोदी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के द्वारा राष्ट्र साधना से देश को प्राप्त हुआ है।

देवनानी ने कहा कि जिस व्यक्तित्व को 2014 से पहले विदेशी देश वीजा देने से मना करते थे, वही देश आज प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वागत के पलक पावडे बिछाए रहते हैं, रेड कारपेट बिछाए रहते हैं, भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी हमें देख लें, हमारी तरफ भी नजर डालें, इस तरह का इंतजार करते हैं।

उन्होंने कहा यह युग भारत का युग है, भारत को सेकड़ों वर्ष गुलाम बनाने वाले इंग्लैंड में भारतवंशी शासन का प्रमुख है,तो यूएई जैसे देश में हिंदू मंदिर बना और उसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया, यह भारत के गौरव की बात है।

देवनानी ने कहा कि पहले जब कोई विदेशी आता था तो उसे ताजमहल की फोटो या मॉडल भेंट में दिया जाता था, अब कोई विदेशी भारत में आता है तो उसे भागवत गीता भेंट की जाती है, यह बदलाव हमारे देश की राष्ट्रभक्त सरकार के द्वारा सांस्कृतिक उत्थान और विरासत का सम्मान दिये जानें के कारण हुआ है।

देवनानी ने कहा कि हमारे राम लाल ने 500 वर्षों के बाद अपना जन्मदिन अयोध्या में अपने जन्मभूमि मंदिर के गर्भ गृह में मना रहे है। यह हमारे सौभाग्य के साथ - साथ विरासत का सम्मान भी है और भारतीय संस्कृति के गौरव का उत्थान भी है।

 उन्होंने कहा कि आजीविका तो सभी कमाते हैं, मगर उसमें देश हित का दृष्टिकोण भी होना चाहिए, अपने - अपने कर्तव्य को ईमानदारी से करना भी देश हित के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करना होता है। राष्ट्र सेवा का मतलब जो हमारे पास काम है उसे पूरी ईमानदारी से करना भी है।

 उन्होंने कहा कि चिकित्सक वर्ग को यह पुण्य प्राप्त है कि वे शरीर को स्वस्थ रखते हैं और इससे मन भी स्वस्थ होता है जो कि राष्ट्र सेवा के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ रहे, प्रत्येक गरीब और ग्रामीण भी स्वस्थ हों यह भी विकसित भारत की अवधारणा का एक अंग है।

देवनानी ने कहा कि पिछले 10 साल में मोदी सरकार ने 18 करोड लोगों को गरीबों की रेखा से बाहर निकाला है। हमको भी गरीबों की ओर ध्यान देना चाहिए, ग्रामीणों को समय देना चाहिए उनके काम आना चाहिए। 2047 तक विकसित भारत के दर्शन हम सभी को नेशन फर्स्ट मानकर काम करते रहने से ही संभव होगा। हम आशा कर सकते हैं कि इस जन्म में ही 2047 तक जीवित रहते हुए आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होते देख सकें। इसके लिए आत्मविश्वास के साथ काम करते रहे जरूरी है।

देवनानी ने कहा कि वर्तमान में देश की राजनीति सही दिशा में चल रही है, इसमें हमारी भागीदारी भी होनी चाहिए, प्रधानमंत्री मोदी जी जीत रहे हैं। किंतु उनकी जीत को रोकने के लिए विदेशी ताकतें सक्रिय हैं।अनेकों विदेशी देश नहीं चाहते कि "सशक्त भारत - मजबूत भारत "बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बने और उन्हें रोकने के लिए अनेकों षड्यंत्र चल रहे हैं। भ्रम फैलाये जा रहे हैं। मोदी जी को जीतने से रोकने के लिए अनेक - अनेक भ्रामक बातें फैलाई जा रही है। इस तरह के षडयंत्रों को रोकना भी है, षड्यंन्त्रों को विफल करना भी राष्ट्र धर्म है - राष्ट्र हित है और इसके लिए हम सबको सावधानी पूर्वक एकजुट होना चाहिए।

देवनानी ने कहा कि पूरे देश में एक वातावरण है, एक गूंज है कि "जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे ।"उन्होंने कहा कि राम केवल नाम नहीं है वह आदर्श पुत्र, आदर्श शासक, आदर्श भाई, आदर्श पति और सामाजिक मर्यादा हैँ। हम उनके आचरण को अनुगमन करते हैं वे हमारे आदर्श हैँ।

देवनानी ने कहा कि राष्ट्र सेवा - समाज सेवा, ईश्वरीय कार्य है, इसे सतत करते रहना चाहिए, हम भी किसी की कोई सहायता कर सकें इस तरह की मानसिकता से अपने जीवन को उच्च बनाना चाहिए। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक संदीप शर्मा नें कहा कि कोरोना जैसी भीषण विभीषिका में चिकित्सक वर्ग नें अपनी जान कि बाजी लगा कर लोगों के प्राण बचाये हैँ। हमारे देश में चिकित्सक वर्ग को अनादिकाल से भगवान का स्वरूप माना जाता है जिसे हमारे चिकित्सकों ने जान पर खेल कर सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि कोटा का चिकित्सक वर्ग बहुत ही दयालु है, गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सेवा वे अपने खर्च से भी करते हैँ।

विधायक शर्मा नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने जा रहा है इसमें आपके सहयोग और समर्थन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विधायक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने हमारे देश के चिकित्सक और वैज्ञानिक वर्ग को सभी तरह के संसाधन उपलब्ध करवाए और इसका परिणाम भी देखने को मिला, आज विश्व में सबसे अच्छे चिकित्सक और वैज्ञानिक हमारे देश में हैँ। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे देश के वैज्ञानिकों नें दो-दो वैक्सीन बना कर यह सिद्ध कर दिया कि भारत दुनिया में किसी से कम नहीं है।

 विधायक शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने सभी क्षेत्रों में प्रगति की है, विकास के नये आयाम स्थापित किये है, सैन्य क्षेत्र से लेकर, मेडिकल और हेल्थ क्षेत्र तक बहुअयामी प्रगति हुईं है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को मतदान होना है, राष्ट्रहित सर्वोपरी मानते हुए, आपसे मतदान का आग्रह है।

------------------------
नेशन फस्ट के भाव से सभी क्षेत्रों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं - देवनानी 

चिकित्सक, राष्ट्र सेवा - स्वास्थ्य सेवा के भाव को सर्वोपरि रखें - वासुदेव देवनानी 

कोटा 18 अप्रैल।
कोटा में गुरुवार को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी के आगमन पर कोटा के चिकित्सा समुदाय द्वारा नागरिक अभिनंदन समारोह आई एम ए हाल में रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर वासुदेव देवनानी, विशिष्ट अतिथि कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप जी शर्मा, आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अशोक शारदा, नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के डॉक्टर गिरीश शर्मा एवं डॉ प्रद्युम्न गोयल आई एम ए के जोनल सचिव डॉक्टर अखिल अग्रवाल थे ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी  ने चिकित्सकों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य सेवा देने का आह्वान किया एवं कोरोना कल में चिकित्सकों द्वारा प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं को सराहा । उन्होंने कहा उस भयानक दौर में सभी  चिकित्सक एवं अन्य चिकित्साकर्मी ने अपनी जान की परवाह किए बगैर जो सेवा कार्य किया वह अति प्रशंसनीय  है। डॉक्टर को दूसरा भगवान कहा जाता है और राजस्थान एवं कोटा के डॉक्टर इस पर खरा उतरते हैं ऐसा समय-समय पर देखने में आया है। 

उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक चिकित्सक को सप्ताह में एक बार कुछ घंटे के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुविधा उतनी समुचित नहीं है जरूर जाना चाहिए एवं लोगों की पीड़ा महसूस करनी चाहिए जो वास्तव में गरीब व्यक्ति है उसकी हर संभव मदद करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए।

देवनानी ने आव्हान करते हुए कहा "विकसित भारत को और आगे ले जाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को एक और कार्यकाल देनें की आवश्यकता है एवं हम सब एकमत होकर राष्ट्रहित में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं ऐसी भावनाओं पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर अमित व्यास एवं उनकी टीम ने सक्रिय भाग लिया और देवनानी जी का स्वागत किया। 

मंच का संचालन डॉक्टर अमित व्यास एवं एन एम ओ के डॉक्टर वीरेश बेरीवाल द्वारा किया गया। 

सादर प्रकाशनार्थ

भवदीय 
डॉ अमित व्यास


Viewing all articles
Browse latest Browse all 2979

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>