अयोध्या से तो भाजपा ही जीती है, राहुल गाँधी झूठ फैला रहे हैँ - अरविंद सिसोदिया
कोटा 7 जुलाई। भाजपा के कोटा संभाग मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया नें दावा किया है कि अयोध्या नाम की कोई लोकसभा सीट नहीं वहाँ फैजाबाद नामक लोकसभा सीट है और इस सीट पर कभी कांग्रेस का कब्जा रहता था, किन्तु वहाँ की जनता नें कांग्रेस को कई दशकों से नकार रखा है। वर्तमान में भी वहाँ कांग्रेस नहीं सपा जीती है।
सिसोदिया नें दावा किया है कि फैजाबाद सीट में पांच विधानसभा सीटें हैँ, उनमेसे एक अयोध्या है जिस पर भाजपा प्रत्याशी को लगभग पांच हजार वोट से जीत मिली हुईं है, किन्तु वे अन्य चार विधानसभा क्षेत्रों से पिछड़ने से फैजाबाद लोकसभा हार गये हैँ। इसलिए सही तथ्य यह है कि अयोध्या में इस लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को ही वोट प्राप्त करने में आगे रही है। यह छलपूर्ण प्रचार है कि अयोध्या हार गये।
भाजपा नेता सिसोदिया नें कहा कि इस फैजाबाद सीट पर कभी कांग्रेस का एकक्षत्र राज्य रहा है, इस सीट पर 7 बार कांग्रेस और 5 बार भाजपा जीती है। किन्तु रामजन्म भूमी आंदोलन के बाद वहाँ कांग्रेस साफ हो चुकी, उसे 1984-2024 ,इस लंबी अवधी में मात्र 1 बार जीत हांसिल हुईं है।
सिसोदिया नें कहा कि राहुल गाँधी यह एक झूठ स्थापित करने की कोशिस कर रहे हैँ कि अयोध्या में हो रहे नवनिर्माण से जनता खिलाफ है जबकि अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी का 4667 वोटों से आगे रहना यह साबित करता है कि अयोध्या नवनिर्माण के साथ है।
उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी हिन्दू आस्थाओं को कई बार निशाना बना चुके है किन्तु हिन्दुत्व की सहनशीलता ही उसकी अमरता है, जिसे सेंकड़ों आक्रमणकारी भी समाप्त नहीं कर पाये।